मोड़ी में आयोजित महंगाई राहत शिविर का कलेक्टर उदयपुर ने किया निरीक्षण, शिविर की स्थिति का लिया जायजा

शिविर में सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत 1000 लोगो ने करवाये रजिस्ट्रेशन

बाँसड़ा,कन्हेयालाल मेनारिया । वल्लभनगर उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत मोड़ी में राजीव गांधी सेवा केंद्र पर प्रशासन गांवों के संग अभियान एवं महंगाई राहत शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर के दौरान पंचायत क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए लोगों ने योजनाओं का लाभ लेने के लिए पंजीयन करवाएं। शिविर में राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं 100 यूनिट मुक्त बिजली, उज्ज्वला गैस योजना, मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा, चिंरजीवी योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, खाद्य सुरक्षा के तहत राहत प्रदान करने के लिए 1000 लोगो ने रजिस्ट्रेशन करवाये। इसी बीच मोड़ी में आयोजित महंगाई राहत एवं प्रशासन गांवों के संग कैंप का जिला कलेक्टर, उदयपुर ताराचंद मीणा ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर ने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आमजन से अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन कराए जाने की अपील की और कहा कि सरकार लाभकारी योजनाओं का लाभ महंगाई राहत शिविरों के माध्यम से लोगों तक पहुंचाना चाहती है। उन्होंने शिविर स्थल पर छाया, पानी, बैठने की व्यवस्था के साथ ही लाभार्थियों को पंजीयन के पश्चात दिए जाने वाले विभिन्न योजनाओं के मुख्यमंत्री गांरटी कार्ड की उपलब्धता की भी जानकारी ली।
कलेक्टर ने मौके पर उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि महंगाई राहत कैंप व गांवों के संग अभियान में लोगों की समस्याओं का निराकरण मौके पर ही करें। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े। साथ ही कलेक्टर ने विभागो से प्रगति रिपोर्ट प्राप्त करते हुए आमजन की समस्या सुनी। तहसीलदार छगनलाल रेगर ने कलेक्टर को ब्लॉक में अब तक आयोजित हो चुके 13 शिविरों की उपलब्धि से अवगत करवाया। इस दौरान तहसीलदार छगनलाल रेगर, ब्लॉक विकास अधिकारी वीरेन्द्र व्यास, नायब तहसीलदार नाहर सिंह, सहायक विकास अधिकारी दौलत सिंह शक्तावत, आरआई देवेंद्र सिंह राणावत, चंद्रप्रकाश दया, एसीबीओ ब्लॉक वल्लभनगर गोपाल मेनारिया सहित ग्राम पंचायत मोड़ी सरपंच, वार्ड पंच एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!