विधान सभा क्षेत्र में आपसी प्रेम और भाईचारे को बढ़ाने और “एक कदम खेल की ओर…” के नारे के साथ आयोजित

बाँसड़ा विजय रही

बाँसड़ा,कन्हैया लाल मेनारिया । उदयपुर जिले के मेनार गांव में मधु श्याम स्टेडियम पर आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता वल्लभनगर विधानसभा क्रिकेट महाकुम्भ 2023 के फाइनल मुकाबले में बांसड़ा और वल्लभनगर की टीमों का आमना सामना हुआ। बांसड़ा टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 108 रन बनाए। जवाब में वल्लभनगर की टीम 7 विकेट के नुकसान पर 10 ओवर में 81 रन ही बना पायी। विधान सभा क्रिकेट महाकुम्भ के पहले सीजन में बांसड़ा टीम ने फाइनल का खिताब अपने नाम किया। बांसड़ा टीम से करण (गट्टू) के द्वारा पूरे टूर्नामेंट में बेहद अच्छा प्रदर्शन किया गया। उन्होंने सभी में कुल 132 रन बनाए और 10 विकेट भी अपने नाम किए। जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द सीरीज का अवार्ड दिया गया। बेस्ट बैट्समैन का अवार्ड वल्लभनगर टीम से पुष्कर डांगी को दिया। इनके धुंआधार बल्लेबाजी की बदौलत टीम वल्लभनगर फाइनल में अपनी जगह बना पाई। बेस्ट बॉलर का अवार्ड दुर्गेश मालविया को दिया गया। फाइनल मैच के मैन ऑफ द मैच बांसड़ा टीम से भरत वैष्णव को दिया गया।

बालिका शिक्षा को बढ़ाने के लिए छात्राओं को सम्मानित करके बालिकाओं को पढ़ने के पूर्ण अवसर प्रदान करने के लिए भी प्रोत्साहित किया गया।

क्रिकेट महाकुम्भ के फाइनल मुकाबले के मुख्य अथिति के रूप में मेनारिया समाज के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष गणपत लाल मेनारिया, विप्र फाउंडेशन युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र पालीवाल, समाजसेवी सोहन लाल मेनारिया, पूर्व पंचायत समिति सदस्य निमत लाल मेनारिया, लक्मीचंद मेनारिया, यूथ कांग्रेस वल्लभनगर विधानसभा के महासचिव विष्णु चौबीसा, मेनार सरपंच प्रमोद कुमार ढोली, पूर्व मेनार सरपंच औंकार लाल मेनारिया उपस्थित रहें। इस कार्यक्रम का संचालन डॉ राधेश्याम मेनारिया के द्वारा किया गया। इस दस दिवसीय प्रतियोगिता में मेनार के वरिष्ठ एवं अनुभवी NIS कोच और पीटीआई संग से भगवती लाल मेनारिया, खुबीलाल मेनारिया, गिराजाशंकर मेनारिया, देवीलाल मेनारिया, विजयलाल जोशी, लक्ष्मी लाल मेनारिया ने अपना पूर्ण योगदान दिया। क्रिकेट महाकुम्भ प्रतियोगिता को सफल बनाने हेतु नितेश लोहार, लोकेश हीरावत, मनीष मंद्रावत, योगेंद्र भलावत, मोहन पुंदडोत, दुर्गेश माली, लक्ष्मी लाल माली, हितेश भलावत, पवन कमावत, जसवंत कमावत, ओमप्रकाश मंद्रावत, उमेश रूपावत, ललित भलावत, नीलकमल वेद, गोपाल, जीतू, संजू और पूरी टीम ने पूरा सहयोग और योगदान दिया। विधान सभा क्षेत्र में आपसी प्रेम और भाईचारे को बढ़ाने और “एक कदम खेल की ओर…” के नारे के साथ आयोजित इस प्रतियोगिता में खेल के साथ साथ कई नवाचार और भी देखने को मिले। क्रिकेट महाकुम्भ के मंच से राजस्थानी भाषा को संवैधानिक दर्जा दिलाने के प्रयास किए गए और बालिका शिक्षा को बढ़ाने के लिए छात्राओं को सम्मानित करके बालिकाओं को पढ़ने के पूर्ण अवसर प्रदान करने के लिए भी प्रोत्साहित किया गया।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!