पुष्कर में प्रसिद्ध ब्रम्हाजी की आराधना कर प्रभारी झाला ने शुरू की प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी की सभा की तैयारियां

प्रदेश संगठन महामंत्री व पुष्कर विधायक के साथ प्रभारी झाला ने सभा स्थल का किया निरीक्षण

वल्लभनगर । वल्लभनगर भाजपा विधानसभा प्रभारी एवं वरिष्ठ नेता हिम्मत सिंह झाला को प्रदेश नेतृत्व द्वारा पुष्कर के कायड़ में आयोजित प्रधान सेवक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा की तैयारी को लेकर प्रभारी बनाया गया है। पीएम मोदी की सभा की तैयारियों को लेकर प्रभारी नियुक्त करने के बाद हिम्मत सिंह झाला ने पुष्कर के प्रसिद्ध ब्रह्माजी के मंदिर में पूजा अर्चना एवं आराधना करके तैयारियों का शुभारंभ किया। इस अवसर प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर व पुष्कर विधायक सुरेश सिंह रावत के साथ प्रभारी झाला ने मंदिर में दर्शन कर विधानसभा वासियो के लिए मंगल कामनाएं की। इसके बाद प्रदेश संगठन महामंत्री व पुष्कर विधायक के साथ प्रभारी झाला ने प्रधान सेवक की सभा स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान सभा स्थल पर आवश्यक तैयारियों का जायजा लेते हुए आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया। पुष्कर विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडलों में मंडल अध्यक्षों की बैठके लेकर के पीएम मोदी की सभा की तैयारियों में जुट जाने का आव्हान किया। वहीं विधानसभा के कायड़ में 31 मई को प्रस्तावित जनसभा में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं व आमजन को लाकर सभा को ऐतिहासिक बनाने का आग्रह किया। मंडल अध्यक्षों को पीएम की सभा में भाग लेने के लिए घर-घर जाकर पीले चावल रखकर लोगो को निमंत्रण देने के बारे में भी मार्गदर्शन दिया।

मोदी सरकार के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने पर महासंपर्क अभियान का आगाज :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा शासन को सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने पर महासंपर्क अभियान का आगाज किया गया। इस अभियान में प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर व पुष्कर विधायक सुरेश सिंह रावत के साथ प्रभारी हिम्मत सिंह झाला ने पुष्कर मंडल के डूंगरियाखुर्द, कड़ेल एवं रेवत सहित आसपास के गांवों में घर-घर जाकर के आमजन से संपर्क किया। वही मोदी सरकार के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा चलाई जारही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में आमजन को जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लाभ लेने का आव्हान किया। इसके साथ ही मोदी सरकार के नेतृत्व में भाजपा शासन के सफलतम 9 वर्षों में किए गए विकास कार्यों के बारे में भी आमजन को बताया। वही 31 मई को आयोजित होने वाली महासभा में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आग्रह किया।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!