बारिश के साथ, तेज अंधड से गिरे पेड़,बिजली गिरने से गाय की मृत्यु
मावली कस्बे सहित आसपास क्षेत्र में रविवार को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। दिनभर मौसम साफ रहा।शाम को अचानक बादल छा गए।और धूल भरी आँधी के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हुई। तेज अंधड आने से दुकानों मकानों पर लगे टीन शेड ओर बोर्ड उड़ गए। इधर मावली तहसील के वाडा बावड़ी निवासी खुमाण सिह पिता धीर सिह के बिजली गिरने दो गाये मर गई।
