भामाशाह ने 25 सोलर लाईट भेंट की
मावली,ओमप्रकाश सोनी । विधानसभा की ग्राम पंचायत थामला में 25 सोलर स्ट्रीट लाइट निजी सहयोग से देने पर गणपत सोनी (जैन) पिता मूलचंद सोनी व उनकी धर्मपत्नी श्रीमती प्रेमलता सोनी का ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मावली व थामला ग्राम पंचायत के कांग्रेस कार्यकर्ता व आमजन द्वारा स्वागत किया गया। कांग्रेस की ओर से प्रशस्ती पत्र दिया गया,इस अवसर मावली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार गोखरू, थामला सरपंच प्रतापसिंह चौहान, हरकलाल सियाल, दिनेश सोनी, देवेन्द्र जोशी, महेन्द्र सुथार, भगवती लाल जोशी, सुरेश गायरी, चिंटू जैन, दीपचंद गायरी, उस्मान गनी , किशन सेन, खलील मोहम्मद , भरत टेलर, हमेरलाल भील, रूपलाल भील उपस्थित थे।
