भींडर । माहेश्वरी समाज भींडर व हींता में समाज उत्पत्ति दिवस महेश नवमी बड़े ही हर्षोल्लास से मनाई गई, समाज द्वारा भगवान महेश की मनोहर झांकी सजाकर शोभायात्रा निकाली गई जो नगर के प्रमुख मार्गो से गुजरी। इस मौके पर पुरुष व महिलाओं तथा युवाओं ने भक्ति में माहौल में नृत्य किया।