बांसड़ा टीम सेमीफाइनल में प्रवेश करने वाली पहली टीम

बाँसड़ा,कन्हेयालाल मेनारिया । उदयपुर जिले के मेनार के मधुश्याम स्टेडियम में आयोजित विधानसभा क्रिकेट महाकुम्भ के आठवें दिन सुपर 8 के बीच काफी रोमांचक मुकाबले हुए। आयोजक दुर्गेश मेनारिया ने बताया की क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में सभी टीमों ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला बांसड़ा और भिंडर के बीच हुआ। बांसड़ा टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 101 रन बनाए। जवाब में भिंडर टीम ने 8 ओवर में 9 विकेट का नुकसान खोते हुए 98 रन बनाए। इस प्रकार बांसड़ा टीम सेमीफाइनल में प्रवेश करने वाली पहली टीम बन गई। दूसरा मैच खरसान और वल्लभनगर के बीच हुआ। जिसमे खरसान टीम ने 69 रन बनाए। दूसरी पारी में वल्लभनगर ने 6.2 ओवर में 72 रन बना कर सेमीफाइनल में जगह बना ली। तीसरा मैच कानोड़ और वाना के बीच हुआ। कानोड़ टीम ने पहले बल्लेबाजी की और 8 ओवर में 130 रन बनाए। दूसरी पारी में वाना टीम ने 8 ओवर में 83 रन ही बनाए। इस प्रकार कानोड़ टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। क्वार्टर फाइनल मैच के मुख्य अतिथि मेनारिया समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष जसराज मेहता, वल्लभनगर के समाजसेवी महावीर वया, पूर्व खरसान सरपंच भगवती लाल मेनारिया, हीरालाल जी सुवानिया, पूर्व सैनिक गोपीलाल मेनारिया, पूर्व मेनार सरपंच औंकार लाल मेनारिया, दिनेश मेनारिया रहे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!