मेनार के मधुश्याम स्टेडियम पर आयोजित,चौथा मैच करणपुर और बांसड़ा के बीच हुआ जिसमे बांसड़ा टीम 9 विकेट से विजय हुई
बाँसड़ा,कन्हेयालाल मेनारिया । उदयपुर जिले के मेनार के मधुश्याम स्टेडियम पर आयोजित 10 दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता विधानसभा क्रिकेट महाकुम्भ वल्लभनगर विधानसभा क्रिकेट महाकुम्भ के सातवे दिन से प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले शुरू हो गए। सुपर 16 ने क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बनाने के लिए अपना दमखम दिखाया। आयोजक कमेंटी से प्रेम भलावत और दुर्गेश माली ने बताया की प्री क्वार्टर फाइनल का पहला मुकाबला भींडर 21 और खरसान के बीच हुआ। भींडर21 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 82 रन बनाए। जवाब में खरसान टीम ने 7.5 ओवर में 83 रन बना कर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। दूसरा मैच मेनार 03 और मोड़ी के बीच हुआ जिसमे मेनार 03 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 8 ओवर में 104 रन बनाए। जवाब में मोड़ी टीम ने अंतिम गेंद तक 80 रन ही बनाए जिससे जीत मेनार 03 के नाम दर्ज हो गई। तीसरा मैच निमड़ी और कानोड़ के बीच हुआ जिसमे कानोड़ विजय रही। चौथा मैच करणपुर और बांसड़ा के बीच हुआ जिसमे बांसड़ा टीम 9 विकेट से विजय हुई। पांचवा मैच सालेड़ा और वाना 15 के बीच हुआ। सालेड़ा टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 83 रन बनाए। दूसरी पारी में वाना टीम ने पारी की 1 गेंद शेष रहते हुए 88 रन बना कर मैच जीत लिया।
छठा मैच वल्लभनगर और खेरोदा 26 के बीच हुआ।
इसी के साथ हाल ही में आए 12वीं कला संकाय के परिणाम में मेनार की अंजली मेनारिया ने 95% अंक प्राप्त किए। मेनार का रोशन करने के लिए विधानसभा क्रिकेट महाकुम्भ के मंच से पूर्व सरपंच औंकार लाल मेनारिया, सरपंच प्रमोद कुमार ढोली, संस्था प्रधान झालम सिंह, मनोहर दियावत, पुष्कर मेनारिया, मय स्टाफ की उपस्थिति में मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
कल से सुपर 8 के बीच क्वार्टर फाइनल मुकाबले शुरू हो जायेंगे जिसमे सभी टीमें सेमी फाइनल में अपनी जगह बनाने के लिए आमने सामने होंगी।
