भींडर ग्रामीण मंडल की कार्यसमिति की बैठक हुई संपन्न


भींडर । भारतीय जनता पार्टी उदयपुर देहात के निर्देशानुसार एवम विधानसभा प्रभारी हिम्मत सिंह झाला के नेतृत्व में भिंडर ग्रामीण मंडल की बैठक केदारेश्वर महादेव जी मंदिर पर रखी गई।जिसमें बैठक की अध्यक्षता पुष्कर जोशी ने की।
मुख्य वक्ता संपर्क अभियान के तहत प्रभारी ललित सिंह सिसोदिया ने युवा मोर्चा के साथियों को जोड़ने के साथ ही भाजपा को मजबूती प्रदान करने की बात कही। जिला महामंत्री दीपक शर्मा ने बताया कि भाजपा के संपर्क अभियान से नए कार्यकर्ताओं को जोड़ना है और मोदी सरकार के विकास कार्यों को जन जन तक पहुंचाना है। बैठक में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से बताया।
जिला मंत्री भंवर भट्ट ,बूथ निर्माण संयोजक रतन सिंह राठौड़, डाटा प्रबंधन जिला सह संयोजक रजनीश सुथार,विस्तारक धूलेश्वर मीणा, युवा मोर्चा जिला महामंत्री यशवंत पुरोहित, मंडल उपाध्यक्ष जोधसिंह राणावत, विपिनगिरी गोस्वामी,महामंत्री ललित सिंह शक्तावत, गोतम मीणा , पंचायत समिति सदस्य कालू लाल मीणा, सोशल मीडिया प्रभारी प्रकाश माली, आई टी सेल संयोजक त्रिभुवन चौबीसा,ओनार सिंह पडियार , भरत जनवा, रूपलाल पटेल, हेमेंद्र मेनारिया, ओम प्रकाश व्यास, दुर्गेश सेन, ईश्वर खटीक, हरिप्रसाद शर्मा, लालुराम पटेल, गंगाराम मीणा, पप्पूभाई मीणा, लच्छीराम मीणा, उदयलाल मीणा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!