भारतीय महिला वॉलीबाल टीम ने मध्य एशियाई वॉलीबॉल संघ के चैलेंजर कप में जीता गोल्ड मैडल
जिला वॉलीबॉल संघ उदयपुर एवम वॉलीबॉल प्रेमियों ने खुशी जताते हुए दी बधाई एवं शुभकामनाएं
बाँसड़ा,कन्हैयालाल मेनारिया । मध्य एशियाई वॉलीबॉल संघ के महिला वॉलीबॉल चैलेंजर कप में भारतीय महिला वॉलीबाल टीम ने फाइनल में कज़ाख़स्तान की टीम को सीधे सेटों में 3-0 से पराजित कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया । यह चैंपियनशिप दिनांक 22 -28 मई 2023 तक नेपाल के काठमांडू शहर में एशियाई वॉलीबाल कॉन्फ़ेडरेशन के तत्वावधान में आयोजित की गई । इस चैंपियनशिप में उज़्वेकीस्तान, श्रीलंका, बांग्ला देश, भारत, नेपाल, किर्ग़िज़स्तान, मालदीव, कजाखस्तान ने हिस्सा लिया । सावा की यह पहली बहुत ही महत्वपूर्ण चैंपियनशिप है और भारत इसका पहला विजेता है । भारतीय महिला टीम ने कज़ाख़स्तान को सीधे सेटों में 3-0 (स्कोर 25-15, 25-22, 25-18 )से हराया । भारतीय टीम के कप्तान निर्मल तंवर प्रेरणा, सूर्या और के.एस. जिनी ने फाइनल मुकाबले में बहुत अच्छा प्रदर्शन करते हुई जीत हासिल की।
भारत की इस जीत के लिए भारतीय वॉलीबाल संघ के अध्यक्ष अच्युता सामंता, महासचिव – अनिल चौधरी, ए वी सी के जोनल एग्जीक्यूटिव वाईस प्रेजिडेंट एवं भारतीय वॉलीबाल संघ के सी ई ओ रामावतार सिंह जाखड़ एवं वीएफ़आई के समस्त पदाधिकारियों एवं राज्यों के पदाधिकारियों ने टीम और टीम के मुख्य प्रशिक्षिक श्री प्रीतम सिंह चौहान, वैशाली फडतरे मैनेजर सुधांशु मिश्रा को जीत की बधाई दी । इस जीत से भारत के वॉलीबाल खेल प्रेमियों में भारी उत्साह है ।
वॉलीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव अनिल चौधरी के अनुसार सावा के अध्यक्ष श्री मोहम्मद लतीफ़, नेपाल वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष श्री जितेंद्र चंद,
एफआईवीबी के प्रतिनिधि सहित नेपाल सरकार के बहुत से सम्मानित व्यक्तियों ने विजेता टीमों को ट्रॉफी एवं पदक प्रदान किए । उक्त जानकारी राजस्थान वॉलीबॉल संघ के सह सचिव प्रभुलाल जाट ने दी। जिला वॉलीबॉल संघ के जिला मीडिया प्रभारी गोपाल मेहता मेनारिया ने बताया की भारतीय महिला टीम के स्वर्ण पदक जीतने पर जिला वॉलीबॉल संघ उदयपुर के अध्यक्ष देवनारायण धाभाई , उपाध्यक्ष कन्हैयालाल धाभाई , सचिव हेमराज सोनवाल, कोषाध्यक्ष कुंदन पंड्या , राष्ट्रीय निर्णायक मोहन शर्मा , जिला खेल अधिकारी सिरोही अशोक चौधरी , उदयपुर जिला वॉलीबॉल कोच अजीत जैन, नरेश पालीवाल, सहित अनेक पदाधिकारीयों एवम उदयपुर जिले वॉलीबॉल प्रेमियों ने खुशी जाहिर करते हुए टीम कि सभी खिलाड़ियों को बधाई दी और शूभकामनाए प्रेषित की।
