मेनार के मधुश्याम स्टेडियम पर आयोजित 10 दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता के पांचवे दिन

बाठेड़ा खुर्द और बांसडा के बीच हुआ जिसमे बांसडा टीम विजय

बाँसड़ा,कन्हेयालाल मेनारिया । मेनार के मधुश्याम स्टेडियम पर आयोजित 10 दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता के पांचवे दिन रोमांचक मुकाबले हुए ।आयोजक कमेटी से पवन कमावत और नितेश लोहार ने बताया की आज का गुरुवार को पहला मैच मोड़ी और नवानियां के बीच खेला गया। नवानिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 74 रन बनाए। मोड़ी टीम ने 6.1 ओवर में 75 रन बना कर मैच जीत लिया। दूसरा मैच भिंडर और खरसान के बीच हुआ। जिसमे भिंडर टीम 13 रन से विजय हुई। तीसरा मैच बाठेड़ा खुर्द और बांसडा के बीच हुआ जिसमे बांसडा टीम विजय रही। चौथा मैच अमरपुरा खा. और कानोड़ के बीच हुआ जिसमे कानोड़ की टीम विजय रही। पांचवे मैच में कलवल और वल्लभनगर की टीमों ने दमखम दिखाया। इस मैच में वल्लभनगर की टीम विजय रही। छठा मैच कोर्ट एंप्लॉयर वल्लभनगर और वाना के बीच हुआ। कोर्ट टीम ने वाना को 81 रन का लक्ष्य दिया। वाना टीम ने बिना विकेट गवाए 5.1 ओवर में 86 रन बना कर मैच जीत लिया। अंतिम मैच मेनार और किकावास के मध्य हुआ। जिसमे मेनार ने 56 रन से जीत हासिल की। जिसमे लक्ष्मी लाल माली ने तूफानी पारी खेल कर 11 बॉल में 43 रन बनाकर एक विकेट हासिल किया । खिलाडियों का हौंसला अफजाही करने मुख्य अतिथि किकावास सरपंच मांगी लाल जाट, डॉ. रघुनाथ जाट, भूपेंद्र जाट ,पूर्व लॉ कॉलेज अध्यक्ष नवीन मेनारिया ,पुनीत जोशी भी शामिल हुए ।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!