बाबा रामदेव जी एवं श्री द्वारिकाधीश जी मंदिर का पाटोत्सव 29 को, रविवार को भजन संध्या
बाँसड़ा,कन्हैयालाल मेनारिया । सालवी समाज साठ खेड़ा नवानियाँ चौकी उदयपुर द्वारा गांव नवानियाँ में श्री श्री 1008 बाबा रामदेव जी एवं श्री द्वारिकाधीश जी मंदिर का पाटोत्सव कार्यक्रम किया जा रहा है जिसमें दिनांक 28 मई रविवार को रात्रि भजन संध्या एवं मध्य रात्रि में पंच कुंडी यज्ञ हवन होगा जिसमें लगभग 51 जोड़ों द्वारा आहुति दी जाएगी। यह पुनीत कार्य कथावाचक पंडित फतह लाल चौबीसा द्वारा किया जाएगा। 29 मई सोमवार को प्रातः शुभ मुहूर्त में ध्वजा चढ़ाई जाएगी, तत्पश्चात गांव में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिसमें 501 महिलाएं कलश लेकर शामिल होगी। इसके पश्चात समाज के भामाशाहो का सम्मान किया जाएगा एवं दोपहर बाद महाप्रसाद का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में समाज के सहयोगकर्ता मोहनलाल वरी, बाबूलाल सोलंकी, राजेंद्र कटारिया, गणेश लाल खरवड़, वरदालाल कांकड़दिया, किशन लाल पणोर, हिम्मत दवराया, जगदीश दशोरा, शिवशंकर सोलंकी, गोपाल परीहारा, लक्ष्मीलाल वरी है।यह जानकारी समाज के सचिव शंकर लाल जोगचन्द द्वारा दी गई।
