12वी कला संकाय मे मेनार की अंजली मेनारिया ने 95%, रोहिड़ा की भूमिका मेनारिया ने 92.20%, खरसान की हेतल मेनारिया ने 91.20% अंक प्राप्त किए

बाँसड़ा,कन्हैयालाल मेनारिया । राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट गुरुवार दोपहर करीब सवा तीन बजे जयपुर के शिक्षा संकुल में शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने जारी किया। इसमें प्रदेशभर के 7 लाख 19 हजार 838 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था। एक बार फिर लड़कियों ने बाजी मारी है। 94.60 प्रतिशत छात्राएं पास हुई हैं, जबकि छात्रों का पास प्रतिशत 90.65 रहा है। इस हिसाब से छात्रों के मुकाबले 4% ज्यादा बेटियां पास हुई हैं। वही क्षेत्र के राउमावि मेनार में अध्ययनरत अंजली पुत्री मनोहरलाल दियावत ने पूरे वल्लभनगर ब्लॉक में सबसे ज्यादा 95 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। प्रधानाचार्य मेनार जालम सिंह सारंगदेवोत, शारिरिक शिक्षक चंद्रशेखर मेनारिया ने बताया कि 62 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए जिसमे से 38 विद्यार्थी प्रथम, 22 द्वितीय एवं 2 विद्यार्थी तृतीत श्रेणी से पास हुए। अंजली मेनारियां पुत्री मनोहर लाल मेंनारिया ने 95% अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। अंजली ने अपनी सफलता के लिए माता पिता एवं गुरुजनों का आशीर्वाद एवं नियमित अध्ययन को माना और आगे प्रशासनिक सेवा में जाने का सपना है।
वही द्वितीय स्थान पर 87.60 प्रतिशत अंको के साथ सयुंक्त रूप से रानी मेंनारिया पुत्री भगवती लाल मेंनारिया एवं पायल मेघवाल पुत्री हुक्मीचंद रही। हीना मेघवाल पुत्री मांगी लाल मेघवाल ने 85.80 प्रतिशत अंक प्राप्त करके तृतीय स्थान पर रही। प्रधानाचार्य,समस्त स्टाफ एवं एसडीएमसी ,एसमसी, के सदस्यों की ओर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।

भूमिका ने 92.20 व हेतल मेनारिया ने 91.20% अंक प्राप्त किए

इधर राउमावि इंटाली में अध्ययनरत भूमिका मेनारिया पुत्री नरेश मेनारिया निवासी रोहिड़ा ने 92.20 प्रतिशत अंक प्राप्त किए है। वही खरसान की हेतल पुत्री भगवान लाल मेनारिया ने 91.20 प्रतिशत अंक प्राप्त किए है। हेतल गुरु नानक स्कूल उदयपुर में अध्ययनरत है। हेतल कब पिता अधिवक्ता है और हेतल ने अपनी सफलता के लिए माता पिता एवं गुरुजनों का आशीर्वाद एवं नियमित अध्ययन को माना और आगे प्रशासनिक सेवा में जाने का सपना है।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!