एमएस स्टेडियम पर होगा आयोजन, मेनार में क्रिकेट महाकुंभ की तैयारियां जोरों पर , टर्फ विकेट पर होगा आयोजन
बाँसड़ा,कन्हैयालाल मेनारिया । मेनार कस्बे के मधुश्याम स्टेडियम पर आयोजित होने वाले विधानसभा क्रिकेट महाकुंभ की तैयारियां युद्धस्तर पर जारी है । विधानसभा स्तरीय इस क्रिकेट प्रतियोगिता में अभी तक 70 से अधिक टीमों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है । क्रिकेट का महाकुंभ मेनार स्थित मधुश्याम स्टेडियम पर आयोजीत होगा । उक्त प्रतियोगिता की तैयारियां जोरो पर है । सभी मैचों का आयोजन टर्फ विकेट पिच पर होगा । पिच एक्सपर्ट के साथ खिलाडियों द्वारा विकेट का निर्माण किया जा रहा है। क्रिकेट प्रतियोगिता को लेकर युवाओं और ग्रामीणो में काफी उत्साह है । खिलाड़ी अभ्यास मैचों में पसीना बहा रहे है। वही ग्राउंड में सफाई का कार्य जारी है। आयोजक कमेटी के दुर्गेश मेनारिया ने बताया की प्रतियोगिता में विजेता टीम को एक लाख रुपए का पारितोषिक दिया जायेगा वही उपविजेता टीम को 31 हजार रुपए नकद राशि दी जाएगी। 10 दिवसीय प्रतियोगिता का उद्धघाटन 21 मई को होगा।
