शांतिनाथ भगवान का जन्म,तप एवम मोक्ष कल्याणक मनाया

भींडर । समाज के प्रवक्ता इन्द्र लाल फान्दोत ने बताया कीआज प्रातः आदिनाथ दिगम्बर जैन बड़े मन्दिर जी भींडर में जेन धर्म के 16वें तीर्थंकर देवाधिदेव 1008 श्री शांतिनाथ भगवान का जन्म,तप एवम मोक्ष कल्याणक मनाया गया तीर्थंकर एक श्री शांतिनाथ पद तीन पहला 16वें तीर्थंकर, दूसरा पांचवे चक्रवर्ती और बारहवें कामदेव कल्याणक तीन जन्म,तप एवम मोक्ष कल्याणक l भगवान शांतिनाथ का जन्म हस्तिनापुर नगरी में हुआ एवम मोक्ष श्री सम्मेद शिखर जी से ज्येष्ठ कृष्ण चतुर्दशी के दिन हुआ प्रातः भगवान पर भव्य शांतिधारा एवम भव्य पूजन जिसमे अष्ठ द्रव्य से जल, चन्दन अक्षत पुष्प,बादाम,फल,धूप, दीप, ओर केसर से अर्ध चढ़ाए गए शान्ति नाथ भगवान पर निर्वाण का लड्डू चढाया गया इस के पुण्यार्जक जंबूकुमार,भावेश, चिराग गान्गावत परिवार नरोड़ा अहमदाबाद थे इस धार्मिक अनुष्ठान में सैंकड़ों श्रावक श्राविकाओं ने भाग लिया

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!