वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने प्रदेशाध्यक्ष जोशी का किया स्वागत

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जोशी के स्वागत व अगवानी के लिए एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने बिछाए पलक पावडे

वल्लभनगर । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सीपी जोशी की अगवानी एवं स्वागत करने के लिए डबोक एयरपोर्ट पर पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों सहित कार्यकर्ताओं ने पलक पावडे बिछा दिए। दरअसल डबोक एयरपोर्ट से प्रतापगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जाते समय प्रदेश अध्यक्ष सांसद सीपी जोशी का भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। भाजपा वल्लभनगर विधानसभा प्रभारी हिम्मत सिंह झाला के निर्देशानुसार क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से नारे लगाते हुए प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी को ऊपरना पहना कर स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम के बाद प्रदेशाध्यक्ष जोशी ने क्षेत्र के पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ कुछ समय चर्चा भी की। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष जोशी सड़क मार्ग से अपने तय कार्यक्रम में भाग लेने के लिए रवाना हो गए। देहात जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह चौहान, महामंत्री दीपक शर्मा, वल्लभनगर मंडल अध्यक्ष रूपगिरी गोस्वामी, मेनार मंडल अध्यक्ष विजयलाल मेनारिया, भींडर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष पुष्कर जोशी, जिला कार्यसमिति सदस्य देवेंद्र सिंह राव, वल्लभनगर प्रधान देवीलाल नंगारची, उपप्रधान रोशन मेहता, पंचायत समिति सदस्य भरत व्यास, रतन सिंह राठौड़, वल्लभनगर मंडल प्रभारी शंभू सिंह राणावत, कुराबड़ मंडल प्रभारी रमेश जोशी, किसान मोर्चा महामंत्री लक्ष्मीलाल मेनारिया, वल्लभनगर मंडल उपाध्यक्ष मुकेश मेनारिया, मंडल महामंत्री कमलेश शर्मा, वल्लभनगर मंडल मंत्री गिरीश आमेटा, वल्लभनगर युवा मंडल प्रभारी किशन डांगी, ओंकार वालिया, भगवती लाल मेनारिया, जगदीश जोशी शांतिलाल जोशी अनिल जरौली रूप लाल डांगी लखन माली, मनोहर लाल सहित पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत किया।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!