शिक्षा मंत्री को ज्ञापन सौपा ,6D तथा तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले को लेकर (अंबेडकर) संघ ने आंदोलन की चेतावनी दी
मावली,ओमप्रकाश सोनी । उदयपुर से राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर के प्रदेश महामंत्री सुरेश कुमार देशबंधु के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल द्वारा शिक्षा मंत्री डॉक्टर बी डी कल्ला को निवास स्थान जयपुर में ज्ञापन सोपा । जिसमें ज्ञापन में बताया कि शिक्षकों की काउंसलिंग रोकी जाए और तृतीय श्रेणी शिक्षकों के आपकी पूर्व नीति के अनुसार ब्लॉक में जिले में फिर अंतर जिले में स्थानांतरण किए जाएं जिससे समस्त शिक्षक कर्मचारियों को राहत मिलेगी नोशनल लाभ का एसीपी रिवाइजड लागू करना थर्ड ग्रेड सेकंड ग्रेड फर्स्ट ग्रेड की 3 वर्षों से डीपीसी नहीं हुई है उसको प्रारंभ करें उदयपुर संभाग को टी एस पी बनाया जाए जिन शिक्षकों को नॉन टीएसपी से टीएसपी क्षेत्रों में लगाया गया उनको पुन नॉन टीएसपी से टीएसपी में समायोजन कर गृह जिलों में भेजा जाए वेतन विसंगति 11170 के स्थान पर 12900 किया जाए इस दौरान विकास अऋषिवाल ,तरुण यादव ,कमलेश शर्मा, लीलाधर पालीवाल ,हेमेंद्र जोशी , वीरेन्द्र सिंह झाला, लोकेश गाडरी, राहुल वैष्णव ,विनोद कुमार सहित कई सदस्य उपस्थित रहे l
