लालपुरा में महंगाई राहत शिविर में विधायक ने लिया भाग

भींडर । कुराबड़ पंचयत समिति के लालपुरा में
प्रशासन गांवों के संग अभियान तथा महंगाई राहत शिविर में का आयोजन हुआ । जिसमें विधायक प्रीति गजेंद्र सिंह शक्तावत ने ग्राम पंचायत लालपुरा में कैंप में भाग लिया तथा विधायक ने बताया कि महंगाई राहत कैंप में 10 जन कल्याणकारी योजनाओं का रजिस्ट्रेशन कराया जा रहा है। राजस्थान में प्रथम बार इस तरह की जन कल्याणकारी योजनाओं को लागू किया गया है। इन योजनाओं से आमजन को काफी फायदा मिलेगा। राज्य सरकार का उद्देश्य है कि हर तबके के आदमी को इस महंगाई के जमाने में कुछ ना कुछ लाभ जरूर मिले । शिविर में महिलाओं ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को महंगाई से राहत प्रदान करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। विधायक ने ग्रामवासियों को चिरंजीवी योजना से जुड़ने के फायदे गिनाए और जिन लोगों ने जन आधार कार्ड नहीं बनाए हैं उन्हें कार्ड बनाने के लिए प्रेरित किया जिससे राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ उठा सकें। कैंप के माध्यम से प्रत्येक परिवार को प्रतिमाह 4 से 5 हजार रुपए की बचत मिल रही है। मुख्यमंत्री निशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना के तहत एनएफएसए से जुड़े परिवारों को माह के राशन के साथ दाल, चीनी, नमक, तेल और अन्य मसाले दिए जाएंगे। राज्य सरकार द्वारा जारी जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए सभी को बढ़-चढ़कर शिविरों में उपस्थित रहना है। विधायक ने शिविर के माध्यम से आमजन को राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। आमजन से अपील कि अधिक से अधिक इन शिविरों में उपस्थित होकर योजनाओं का लाभ उठाएं। शिविर में खेमराज मीणा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भींडर चारु मीणा सरपंच, नवल सिंह नेता प्रतिपक्ष, विक्रम सिंह मण्डल अध्यक्ष, पुष्कर वैष्णव प्रवक्ता, यशवंत सिंह सहित एसडीएम, तहसीलदार, बी.डी.ओ. सहित अन्य अधिकारी और आमजन उपस्थित रहे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!