चतुर्दशी पर साँवलिया सेठ के भंडार से प्रथम गणना में 5 करोड 98 लाख 34 हजार रुपए की राशि निकली
उदयपुर।प्रख्यात कृष्ण धाम सांवलिया जी मंदिर में चतुर्दशी के अवसर पर गुरुवार को खोले गए भंडार से प्रथम गणना में 5 करोड 98 लाख 34 हजार रुपए की राशि निकली है इस क्षेत्र के अन्य तीर्थ स्थलों पर भी भंडार खोले गए। जानकारी के अनुसार सांवलिया जी मंदिर का जेठ माह चतुर्दशी के अवसर पर खोले गए भंडार से प्रथम गणना में यह राशि निकली है नोटों की गणना के अवसर पर मंदिर मंडल के सीईओ अभिषेक गोयल मंदिर मंडल अध्यक्ष भैरूलाल गुर्जर अशोक कुमार शर्मा ममतेश शर्मा संजय मंडोवरा भेरूलाल सोनी के अलावा तहसीलदार गुणवंत लाल माली प्रशासनिक अधिकारी नंदकिशोर टेलर के अलावा सभी विभागों के प्रभारी कालू लाल तेली लहरी लाल गाडरी महावीर सिंह सुरक्षा प्रभारी राम सिंह राठौड़ सहित मंदिर के कार्मिक उपस्थित थे ।
भादसोड़ा तथा प्राकट्य स्थल मंदिर… भादसोड़ा कस्बा स्थित सांवलिया जी मंदिर के भंडार से 97 हजार रुपए की राशि ऑनलाइन3600 रुपए प्राप्त हुए हैं भंडार की गणना के अवसर पर अध्यक्ष गोपाल सिंह तंवर मांगीलाल शर्मा इंदर मल उपाध्याय महेंद्र दर्जी विमल अग्रवाल उदय लाल सोनी महेंद्र सिंह निक्की दर्जी सोनू अग्रवाल व पुजारी शंभू दास उपस्थित थे। इधर प्राकट्य स्थल मंदिर में 32 लाख 85 हजार ₹375 भंडार से नगद ऑनलाइन 7 लाख 84 हजार 903 रुपए कुल40लाख 76 हजार ₹528 प्राप्त हुए हैं नोटों की गणना के अवसर पर मंदिर सीईओ प्रह्लाद राय सोनी उपाध्यक्ष बाबूलाल ओझा कोषाध्यक्ष अशोक अग्रवाल शंकर लाल जाट नरेंद्र खरोदिया रतन लाल जाट इंद्रमल उपाध्याय उपस्थित थे।
