MPL का आगाज आज से, अंडर 19 टिम इंडिया के पुर्व कप्तान अशोक मेनारिया करेंगे शिरकत
ऋषभदेव,शुभम जैन । श्री मेवाड़ वागड़ प्रांतीय दिगम्बर जैन दसा नरसिंहपुरा महासभा के 50 वे स्वर्ण महोत्सव पर आयोजित महासभा प्रीमियर लीग तीन दिवसीय बॉक्स क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज आज शुक्रवार को होंगा । MPL का उद्धघाटन अंडर 19 टीम इंडिया के पुर्व कप्तान अशोक मेनारिया द्वारा किया जायेगा । प्रतियोगिता की शुरुआत 19 मई शाम 6 बजे से होंगी । प्रतियोगिता 19 मई से 21 मई तक आयोजित की जायेंगी । महासभा युवा परिषद अध्यक्ष मनीष किकावत ने बताया की महासभा प्रीमियर लीग (MPL) का आगाज आज से होंगा । बॉक्स क्रिकेट प्रतियोगिता तीन दिवसीय है । जिसमे लगभग सभी पंचायतों से टीमे शिरकत करेंगी । प्रतियोगिता का समापन 21 मई को होंगा । प्रतियोगिता के दौरान दर्शको के लिए भी उचित व्यवस्था की गई है प्रतियोगिता में पुरस्कार वितरण आदिनाथ एकता मंच द्वारा किया जायेगा । सभी मैच केसरियाजी उच्च माध्यमिक विद्यालय स्थित खेल मैदान में खेले जाएंगे ।
