वल्लभनगर की बेटी ने जवाहर नवोदय मावली में सीबीएसई बोर्ड की दसवीं परीक्षा में कक्षा में प्रथम स्थान लाकर बढ़ाया नगर का मान

तनुश्री सेन ने हासिल किए 94.60 प्रतिशत अंक,विद्यालय ने जारी किया प्रथम स्थान लाने का प्रमाण पत्र ।

भटेवर,कन्हैयालाल मेनारिया । वल्लभनगर की बेटी तनुश्री सेन ने हॉल ही जारी हुए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं बोर्ड की परीक्षा में जवाहर नवोदय विद्यालय मावली उदयपुर में अध्ययन करते हुए अपनी कक्षा में सर्वाधिक अंक हासिल कर परिवार विद्यालय एवं नगर का नाम रोशन किया। सुरेश कुमार सेन और दुर्गा सेन की पुत्री तनुश्री ने हिंदी में 95 अंक (ए1ग्रेड),इंग्लिश में 98अंक (ए 1ग्रेड)गणित में 86अंक
( ए2 ग्रेड ) ,विज्ञान में 95अंक (ए1ग्रेड) ,सामाजिक विज्ञान में 99 अंक (ए1ग्रेड) और इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में 97अंक (ए1ग्रेड) के साथ जवाहर नवोदय विद्यालय मावली की दसवीं बोर्ड परीक्षा के सत्र 2022-23 के 80 विद्यार्थियों के बेच में पहला स्थान प्राप्त किया , 94.60 प्रतिशत अंकों से उत्तीर्ण होने की खुशियां परिजन माना ही रहे थे की बेटी के कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने की जानकारी विद्यालय प्रबंधन द्वारा परिजनों को कल दी गई तो मानो परिवार में खुशियों के पंख लग गए । नवोदय विद्यालय के प्राचार्य डॉ महबूब अली ने विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करने का प्रमाण पत्र जारी किया।इस पर तनुश्री को बधाई देने वालों का तांता लग गया। तनुश्री ने इसका श्रेय विद्यालय के प्राचार्य एवं समस्त शिक्षकों तथा विशेष तौर पर विद्यालय में सदन प्रभारी सुनीता मैडम तथा दादा परसराम दादी पार्वती , माता दुर्गा , पिता सुरेश सेन तथा भाई-बहन को देते हुए कहा की सभी ने मुझे सही समय पर सही सही मार्गदर्शन दिया जिससे में ये सफलता हासिल कर पाई।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!