कैंसर के रोगियों पर शोध के लिए मेनारिया को पीएचडी की उपाधि
वल्लभनगर, कन्हैयालाल मेनारिया | मेनार निवासी राधेश्याम मेनारिया को गीतांजलि मेडिकल यूनिवर्सिटी उदयपुर द्वारा पीएचडी की उपाधि दी गई है। शोधार्थी मेनारिया को उदयपुर जिले के चयनित अस्पतालों में कैंसर के रोगियों की प्रतिक्रिया एवं अनुकूलन का आकलन करने के लिए एक अध्ययन विषय पर पीएचडी उपाधि दी गई । मेनारिया ने अपना शोध कार्य गीतांजलि मेडिकल विश्वविधालय के प्रोफेसर डॉ. योगेश्वर पूरी गोस्वामी के निर्देशन में पूर्ण किया । डॉ. मेनारिया ने अपना शोध कार्य 6 वर्षो में पूर्ण किया। वर्तमान में डॉ. राधेश्याम मेनारिया मेवाड़ गर्ल्स इंस्टिट्यूट ऑफ़ नर्सिंग में प्राचार्य पद पर है ।
