सम्राट पृथ्वीराज चौहान की धूमधाम से मनाई जयंती
जोधपुर,नितेश पटेल । सम्राट पृथ्वीराज चौहान की जयंती धूमधाम से मनाई गई।”चार बांस चौबीस गज अंगुल अष्ट प्रमाण ता ऊपर सुल्तान है मत चुके चौहान”शब्दभेदी बाण के ज्ञाता भारत के वीर शिरोमणि क्षत्रिय सम्राट पृथ्वीराज चौहान की जयंती पर धूमधाम से मनाई गई।गो रक्षा हिंदू दल जोधपुर जिला उपाध्यक्ष चतर सिंह चौहान खरिया ने बताया की चौहान नवयुग मंडल खारिया के अध्यक्ष जीवन सिंह चौहान एवं कोषाध्यक्ष गोपाल सिंह चौहान ने पृथ्वीराज चौहान की जयंती मनाई।इस मौके पर राजू सिंह चौहान,सुमेर सिंह चौहान खारिया,भोम सिंह खींची,पहलाद सिंह चौहान,भवानी सिंह चौहान,पप्पू सिंह चौहान,विक्रम सिंह खींची,विक्रम सिंह राठौड़,सुरेंद्र सिंह चौहान,भंवर सिंह राठौड़,जीतू बन्ना,धनशा राठौड़,हिम्मत सिंह भाटी,गोमाराम,पदमाराम सहित कई लोग मौजूद थे।
