तालाब में डूबने से 12 वर्षीय किशोर की हुई मौत

कानोड़ । निकटवर्ती सारंगपुरा कानोड़ ग्राम पंचायत क्षेत्र के जसवंतपुरा तालाब में नहाते समय एक 12 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई। कानोड़ थानाधिकारी मनीष खोईवाल ने बताया कि सारंगपुरा कानोड़ ग्राम पंचायत क्षेत्र के जसवंतपुरा तालाब में मंगलवार को सुबह 11:30 बजे के करीब आसपास क्षेत्र के 5 – 6 बालक नहाने के लिए तालाब में उतरे इस दौरान सीड निवासी पिंटू पिता कालू लाल मीणा भी नहाने के लिए तालाब में उतरा लेकिन उसको तैरना नहीं आने के कारण पानी में डूब गया जिसको लेकर साथी बालक दौड़ कर गांव पहुंचे और ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी जिस पर सैकड़ों ग्रामीण तालाब पर पहुंचे पुलिस को भी सूचना दी जिस पर पुलिस प्रशासन व ग्रामीणों की मदद से ढाई घंटे तक तालाब से रेस्क्यू कर सीड निवासी 12 वर्षीय पिंटू मीणा का शव निकाला गया। जिसको कानोड़ सीएससी लाया गया जहां पर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। प्रत्येक दर्शकों ने बताया कि यह बालक बकरिया चराने के लिए तालाब के पास आए थे लेकिन गर्मी में राहत पाने के लिए तालाब में नहाने के लिए उतरे और तैरना नहीं आने के कारण पानी में डूब गए। वही उदयपुर से भी रेस्क्यू टीम को बुलाया गया लेकिन टीम भिंडर पहुंची तब तक शव मिलने से टीम को वापस भिंडर से ही रवाना कर दिया गया। भिंडर से भी गोताखोर को बुलाया गया जिसका भी रेस्क्यू में सहयोग रहा। इस दौरान कानोड़ थानाधिकारी मनीष खोईवाल, सारंगपुरा कानोड़ सरपंच प्रकाश मीणा सहित कई ग्रामीणों ने अपना सहयोग प्रदान किया।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!