गाय माता चलता फिरता औषधालय है साध्वी निष्ठा गोपाल सरस्वती
भींडर । लसाड़िया उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत कालीभीत में गौ कथा के आज सातवें एवं अन्तिम दिन साध्वी निष्ठा गोपाल सरस्वती जी ने कहा कि गाय माता चलता फिरता औषधालय है। देसी गाय के गौ मूत्र से 175 तरह की बीमारियों को ठीक करता है। मानव तीन नियम का पालन करें तो वो कभी बिमार नहीं होते हैं। सुबह उठकर भुखे पेट आधा कप गौ मूत्र पीना, भोजन के आधे घंटे बाद एक गिलास देसी गाय की छाछ को पिना, रात्रि में सोते समय एक गिलास देसी गाय का दुध पिने से इंसान कभी बिमार नहीं होगा। जो इंसान गौ माता की सेवा करता है वह भवसागर से पार उतर जाता है । गाय माता को घर में बनी पहली रोटी नहीं खिलाना चाहिए, गौ माता को तीसरी या चौथे नंबर में बनी रोटी घी और गुड़ के साथ खिलाना चाहिए, गौ माता की सेवा से लोक परलोक भी सुधर जाता है। इंसान को चांदी के वर्क लगी मिठाईयों का उपयोग नहीं करना चाहिए। प्रत्येक परिवार को अपने घर में एक गाय रखे और उसकी सेवा करें। कथा के अंत में कलयुग में गौ माता की रक्षा के लिए भगवान श्री कृष्ण से भक्तों ने गौमाता कि रक्षा के लिए प्रार्थना की। भगवान श्री कृष्ण से गौमाता को बचाने के लिए दुबारा अवतार लेकर भी गौ माता की रक्षा करने की प्रार्थना की। गौ माता की आरती के साथ सात दिवसीय गौ कथा का समापन हुआ। कई भक्तों ने साध्वी निष्ठा गोपाल सरस्वती जी से गुरु दीक्षा ली। साथ ही कालीभीत लेम्स अध्यक्ष लालू राम मीणा ने कालीभीत गांव में गौशाला हेतु साड्डे चार बीघा जमीन भेट की। जिनका साध्वी निष्ठा गोपाल सरस्वती जी एवं सरपंच नाथूलाल मीणा ने स्वागत किया। इस दौरान कथा में भाजपा प्रदेश मंत्री कन्हैयालाल मीणा, भाजपा मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह झाला, उपप्रधान धनराज पटेल, लसाडिया सरपंच रूपलाल मीणा, कालीभीत सरपंच भगुडी देवी मीणा, सहित आसपास गांवों के हजारों भक्तजन मौजूद रहे। अंत में महा प्रसादी का आयोजन किया गया।
