कांग्रेस कर्नाटक चुनाव जितने के बाद जोश में
मावली,ओमप्रकाश सोनी । विधानसभा में कर्नाटक चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेस के मजबूत होने के आसार से ओर मुख्यमंत्री के मावली दौरे में घोषणाओ के बाद कांग्रेस का जोश तेज दिखने लगे गया है। चुनाव नजदीक होने से गहलोत गुट व पायलेट गुट के प्रत्याशी भी सभी दौड़ में लग चुके हैं। गुरुवार को मावली में नवनिर्वाचित युवा कांग्रेस पदाधिकारियों का कांग्रेस कमेटी मावली व खेेमली के सयुक्त तत्वाधान में जुलूस निकाला गया। जो शाम को 5 बजे सत्यनारायण मंदिर पुराना बस स्टैंड से रवाना होकर सदर बाजार, चोराया,न्याय मार्ग होते हुए राजीव गांधी कांग्रेस कार्यालय पर संपन्न हुआ।
इस कार्यक्रम में युवा कांग्रेस के नवनिर्वाचित प्रदेश महासचिव लव चौधरी,देहात जिला अध्यक्ष रोनक गर्ग,महासचिव प्रखर त्रिपाठी,मावली विधानसभा अध्यक्ष सोहन लाल गायरी, सहित सभी पदाधिकारियो का स्वागत किया। जिसमे पूर्व विधायक व प्रधान पुष्कर लाल डांगी, उप प्रधान नरेंद्र चंडालिया ,मावली ब्लॉक अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार गोखरू,खेमली ब्लॉक अध्यक्ष महेन्द सिह राणावत, निरंजन चौधरी, लव पुरोहित,शंकर लाल गायरी,कमलेश पगारिया, मनीष विजयवर्गीय,राकेश चौधरी, मदन त्रिपाठी,मांगीलाल टेलर,महेश पालीवाल,अकरम,महेश त्रिपाठी,गौरव गोखरू सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
