जिला स्तरीय स्काउट युनिट लीडर प्रशिक्षण उदयनिवास में
बांसडा,कन्हैयालाल मेनारिया । राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड जिला मुख्यालय के तत्वावधान में दिनांक 9-5-2023 से 15-5-2023 तक मंडल प्रशिक्षण केन्द्र उदयनिवास में स्काउट युनिट लीडर बेसिक कोर्स एवं कब मास्टर बेसिक कोर्स प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान आशा मांडावत मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी उदयपुर और दिनेश कुमार बंसल एडिशनल डायरेक्टर ने इस प्रशिक्षण शिविर का अवलोकन किया। शिविराधिपति सुरेन्द्र कुमार पाण्डे ने अतिथियों का स्वागत करते हुए । शिविर की जानकारी दी।
जिला मुख्यायुक्त आशा मांडावत ने विद्यालय में स्काउटिंग आन्दोलन को अनिवार्य रूप से संचालित करने पर बल दिया, क्योंकि स्काउटिंग बच्चों को विपरीत परिस्थितियों में अपने कार्य को करते हुए लक्ष्य प्राप्ति करना सिखाता है ।
प्रशिक्षण शिविर में सीओ स्काउट सुरेन्द्र कुमार पाण्डे, राकेश टांक, तेजशंकर चौबीसा, राधेश्याम मेनारिया, वक्तावर सिंह देवड़ा, गणपत मेनारिया, मदनलाल चौबीसा, भेरुलाल ,जय कुमार गांधी, किशनलाल, चन्द्रप्रकाश सोनी, वेलाराम बुंबरिया, तुलसीराम औदिच्य, श्यामलाल प्रजापत, शांतिलाल बरंडा, आदि उपस्थित रह कर प्रशिक्षण शिविर में अपनी सेवाएं दे रहे हैं
