36 वर्ष 7 महीने 7 दिन की राजकीय सेवा से सेवानिवृत्त हुए प्रधानाचार्य कमावत
विद्यालय परिवार एवं मेनारिया समाज द्वारा भव्य स्वागत कर दी भावभीनी विदाई
वल्लभनगर,कन्हैयालाल मेनारिया । भिंडर उपखंड क्षेत्र के नारायण पुरा गांव में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नारायणपुरा के प्रधानाचार्य हुक्मीचंद कमावत ने 36 वर्ष 7 महीने 7 दिन की राजकीय सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्ति का कार्यक्रम आयोजित हुआ इस दौरान संयुक्त निर्देशक पुष्पेंद्र शर्मा सीबीईओ दुर्गेश कुमार मेनारिया कुराबड डाइट प्रिंसिपल नाथद्वारा राजसमंद से डालचंद मेनारिया, सीबीईओ भिंडर रमेश चंद्र खटीक कार्यक्रम आयोजित हुए कार्यक्रम स्थानीय विद्यालय में सुबह 8:00 बजे से मां सरस्वती की पूजा एवं दीप प्रज्वलित कर शुरुआत की गई इस दौरान क्षेत्र के समस्त शिक्षक गण विद्यालय में पधारे एवं प्रधानाचार्य कमावत के स्थानीय पैतृक गांव मेनार से परिवार जन भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए साथ ही बॉलीवुड अभिनेता देव मेनारिया भी इस विदाई का कार्यक्रम में शामिल होकर प्रधानाचार्य कमावत को विदाई दी साथ ही आसपास के क्षेत्र के विद्यालय से शिक्षक एवं शिक्षिकाएं कार्यक्रम में शामिल हुए जिनका तिलक एवं उपरना पहनाकर स्थानीय विद्यालय परिवार की और से स्वागत किया गया इसी तरह अलग-अलग विद्यालय से पधारे हुए शिक्षकों द्वारा प्रधानाचार्य कमावत का तिलक माला एवं अपर्णा पहनाकर स्वागत किया गया साथ ही मेनारिया समाज के कोषाध्यक्ष बद्रीलाल मेनारिया भी मौके पर पहुंचे कोषाध्यक्ष मेनारिया ने कहा कि मेनारिया समाज के लिए गर्व की बात है एवं इस विदाई समारोह से मैं प्रधानाचार्य कमावत के उज्जवल भविष्य कामना करता हूं साथ ही स्थानीय विद्यालय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नारायणपुरा के स्टाप द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं कूलर का उपहार देते हुए प्रधानाचार्य कमावत का तिलक माल्यार्पण एवं मोठडा पहनाकर भव्य स्वागत किया गया
इसी तरह अलग-अलग विद्यालय से पधारे हुए प्रधानाचार्य ने विदाई लेने वाले प्रधानाचार्य कमावत के जीवन में किस तरह से उनका साथ रहा उसका विश्लेषण किया गया एवं किस तरह से जीवन का मार्गदर्शन रहा उसके बारे में उद्बोधन दिया गया
विदाई लेने वाले प्रधानाचार्य हुक्मीचंद कमावत ने जताया आभार
विदाई के अंतिम वेला पर प्रधानाचार्य हुक्मीचंद कमावत ने स्थानीय विद्यालय एवं आसपास के क्षेत्र के विद्यालय से पधारे हुए सभी अधिकारी वर्ग शिक्षक वर्ग एवं महानुभव का आभार व्यक्त करते हुए उनके जीवन परिचय एवं शिक्षा विभाग का अनुभव बताते हुए नारायणपुरा गांव के सभी लोगों का आभार व्यक्त किया विदाई समारोह कार्यक्रम एक ऐतिहासिक कार्यक्रम था जिसमें सभी शिक्षक अधिकारी के साथ-साथ वरिष्ठ नागरिकों की उपस्थिति में विदाई समारोह आयोजित हुआ इस दौरान रमेश चंद्र मेनारिया एवं शांतिलाल चौबीसा द्वारा मंच संचालन किया गया
