दुर्घटना में कमी लाने के लिए बिना हेलमेट दुपहिया वाहनों पर हुई चालानी कारवाई

खेरवाडा,सत्यवीर सिंह पहाड़ा । श्री मान पुलिस महानिदेशक राजस्थान जयपुर के आदेश पर आज पूरे प्रदेश में प्रदेश में हो रही बिना हेलमेट दुर्घटना में मौत के आंकड़े को कम करने के लिए सुबह 9 बजे से शाम पांच बजे तक दुपहिया वाहन चालकों पर बिना हेलमेट पहनकर दुपहिया वाहन चलाने वाले पर चालानी कारवाई की गई, खेरवाडा उपखंड के पुलिस थाना खेरवाड़ा, पाटिया,बावलवाड़ा, पहाड़ा, कल्याणपुर में थाना अधिकारी मय जाप्ते के साथ सुबह से आदेेश की पालना में कारवाईं शुरु की गई, इसी आदेश पर पहाड़ा थाना अधिकारी सुनील चावला मय टीम के साथ सुबह से कारवाई को अंजाम देते नजर आए , चालानी कारवाई में बिना हेलमेट यात्रा करने वाले पर चालानी कारवाई की गई, सुबह सुबह हर रोज कि भाती लोग बिना हेलमेट पहने यात्रा करतें निकले थाना अधिकारी ने चालान काटने के बाद सभी दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनकर बाहर निकलने का निवेदन किया और हेलमेट केसे पहने उसके बारे में भी बाइक चालकों को समझाया और बिना हेलमेट से होने वाली दुर्घटना के बारे में भी जागरूक किया, बहुत सारे बाइक सवार अपनें रिश्तेदार को कोल पर बात करने ओर बिना चालान काटे छोड़ने की सिफारिश करते नजर आए लेकिन थाना अधिकारी ने किसी भी सिफारिश नहीं मानी , हेलमेट ख़ुद के बचाव हेतु पहनना है न की चालान से बचने के लिए, प्रत्येक थानों को सौ बिना हेलमेट पहने दुपहिया वाहनों पर कार्रवाई के आदेश दिए गए थे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!