मावली को नगरपालिका घोषित करने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

मावली,ओमप्रकाश सोनी । राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा मावली को नगरपालिका दिए जाने पर नगरपालिका अभियान समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं प्रधान पुष्कर लाल डांगी का आभार प्रकट किया।पिछले चार वर्षों से अभियान समिति ने मावली की इस समस्या को अपना उधेश्य बनाया ,हमने गांधीवादी तरीके से अहिंशक अभियान चलाकर आम जनता का विश्वास जीता ,सभी सीनियर सिटीजन ने ही इस अभियान को स्वीकार किया। आम जनता से कोई चंदा नहीं लेकर अपनी जेब से ही खर्चा किया।इसी लिए हमे आम जनता ,कांग्रेस कार्यकर्ता एवम सभी जन प्रतिनिधियों का सहयोग मिला। इस दौरान ओम प्रकाश चेचानी ,बसन्त कुमार त्रिपाठी ,सतीश मेहरा ,शंकर लाल शर्मा ,शंकर दास वैरागी नारायण लाल चौधरी सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!