तृतीय श्रेणी शिक्षकों ने स्थानांतरण को लेकर जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर जताया आक्रोश

मावली,ओमप्रकाश सोनी । राजस्थान शिक्षक एवं पंचायतीराज कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव के नाम जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन ।

राजस्थान शिक्षक एवं पंचायती राज कर्मचारी संघ ने शिक्षक स्थानांतरण से प्रतिबंध हटाकर सबसे बड़े शिक्षक संवर्ग के तबादले शुरू कर राहत देने की मांग की है। संघ के राज्यव्यापी आंदोलन के द्वितीय चरण में बुधवार को संघ के
जिलाध्यक्ष स्वरूपसिंह शक्तावत व जिलामंत्री .कमलेश शर्मा के नेतृत्व में संघ के पदाधिकारियों ने
जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर
मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान प्रांतीय कार्यकारिणी के. प्रदेश अध्यक्ष शेर सिंह चौहान व उपाध्यक्ष नवीन व्यास पदाधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर पदाधिकारियों ने कहा कि 2018 से तृतीय श्रेणी शिक्षक स्थानांतरण का इंतजार कर रहे हैं । हजारों शिक्षक शिक्षिकाए घर परिवार से सैकड़ों किलो मीटर दूर
टीएसपी एवं डार्क जोन के जिलों में दस सालों से कार्यरत हैं । लेकिन 10 साल बाद भी सामान्य जिलों में समायोजन नहीं किया है। जबकि सरकार प्रतिवर्ष हर वर्ग के कर्मचारी एवं शिक्षकों के तबादले कर रही है। लेकिन तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण नीति बनाने एवं लागू करने के नाम पर एक भी बार नहीं किए। लेकिन आज तक कोई नीति नहीं बनी ऐसे में संगठन की ओर से राज्यव्यापी आंदोलन प्रारंभ किया है। तबादला प्रारंभ होने तक संघर्ष जारी रहेगा। जिलाध्यक्ष एवं जिला मंत्री ने बताया कि संघ के प्रदेशाध्यक्ष शेर सिंह चौहान एवं प्रदेश महामंत्री राजेश शर्मा के हस्ताक्षर युक्त सीएम को भेजे मांग पत्र में उल्लेख किया है कि राज्य सरकार द्वारा विगत पांच बर्षों से प्रदेश में तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण पर लगी रोक को हटाकर अविलम्ब उनसे आवेदन लेकर 30 जून तक स्थानांतरण प्रक्रिया पूर्ण की जावे साथ ही टीएसपी व प्रतिबंधित जिलों में एक दशक से भी अधिक समय से कार्यरत शिक्षकों के भी सामान्य जिलों में जल्द समायोजन प्रक्रिया प्रारम्भ कर उन्हें उनके गृह जिलों में प्राथमिकता के आधार पर भेजने की मांग की है। साथ ही संघ ने सरकार से शिक्षा विभाग में सभी श्रेणी शिक्षकों के तबादलों में राजनैतिक हस्तक्षेप समाप्त कर पारदर्शी नीति बनाकर प्रतिवर्ष ग्रीष्मकालीन समय में ही स्थानांतरण करने की ठोस व्यवस्था सुनिश्चित कराने का आग्रह किया है। प्रदेश अध्यक्ष चौहान ने बताया कि सरकार ने जल्द तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण से प्रतिबंध हटाकर तबादला प्रक्रिया प्रारंभ नहीं की तो संगठन की ओर से आंदोलन के तृतीय चरण में 17 मई को प्रदेशभर के शिक्षक जयपुर कूच कर पड़ाव डालेंगे । ज्ञापन प्रदर्शन के दौरान भेरूलाल कलाल ,प्रेम सिंह भाटी , अरविन्द मीणा , सुरेश गरासिया ,नरेंद्र अवाना लोकेश डामोर , सुनील स्वामी नरेश जाट सुरेश गरासिया ,गोपाललक्षकार , धनेशवरी वैष्णव , महिमा अग्रवाल, पुनमाराम विश्नोई , देवेन्द्र मीणा ,कमला रावत, ऋतु चंदानी, मीना सैनी, विजेता वर्मा आदि संख्या में शिक्षक संघ के पदाधिकारी एवं शिक्षक मौजूद रहे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!