खेड़ा खूंट बावजी मंदिर के पाटोत्सव :- हवन की पूर्णाहुति एवं महाप्रसादी के साथ तीन दिवसीय विभिन्न मांगलिक कार्यों का हुआ समापन

शोभायात्रा में भेरुजी, माताजी, जय श्रीराम के गगनभेदी जयघोष से वातावरण गूंजायमान हो उठा

महाप्रसादी में खेड़ा खूंट भेरुजी को 31 क्विंटल आम रस का धराया भोग, सैकड़ो श्रद्धालुओं ने लिया महाप्रसाद का लाभ

बाँसड़ा,कन्हैयालाल मेनारिया । मेनार में प्राचीन स्थानक खेड़ा खूंट भेरुजी बावजी मंदिर के पाटोत्सव को लेकर सोमवार रात्रि 12 बजे अंतिम धर्म बोलिया लगी। वही अलसुबह सभी ग्रामीण मंदिर प्रांगण में एकत्र हुए। सुबह 9 बजे से मंदिर परिसर में पंडित अंबालाल शर्मा सराड़ी के सानिध्य में हवन शुरू हुआ, जिसमें बोलियों के अनुसार भेरुजी सेवक लोकेश हीरावत घी आहुति, साकल्य न.1 पर, भीमलाल हीरावत, साकल्य न. 2 पर शांति लाल हीरावत, साकल्य न. पर लक्ष्मीचंद कमावत एवं साकल्य न.4 पर शेषमल हीरावत के नाम बोलिया छूटने से यजमानों ने हवन में आहुतियां लगाई। हवन की पूर्णाहुति दोपहर 2 बजे हुई। ततपश्चात महाप्रसादी शुरू हुई। इस दौरान पूरे मंदिर एवं परिसर को फूलों से सजाया गया, वही खेड़ा खूंट भेरुजी बावजी का रजत आभूषणों से श्रृंगार किया गया। फूलों से ही तोरण द्वार, झूला लड़ी श्रृंगार हुआ। बालभोग का लाभ रूपलाल ठाकरोत, मंदिर में चंवर न.1 व 2 केशुराम हीरावत, जसवंत मेरावत एवं महाआरती का लाभ राजमल हरदेवत ने लिया

सुबह 9 बजे शुरू हुई भव्य शोभायात्रा

खेड़ा खूंट भेरुजी बावजी मंदिर के पाटोत्सव को लेकर सुबह 9 बजे खेड़ा खूंट भेरुजी की शोभायात्रा शुरू हुई। रथ में भक्तो ने खेड़ा खूंट भेरुजी, अंबामाताजी की तस्वीर जयकारों के साथ विराजित की, रथ में तस्वीर स्थापना का लाभ लक्ष्मीलाल पुंडरोत ने लिया। शोभायात्रा में सबसे आगे युवक धर्म का प्रतीक ध्वज लेकर चल रहे थे। रथयात्रा खेड़ा खूंट भेरुजी से शुरू होकर पिपली चौक, थंब चौक, सीनियर सेकेंडरी स्कूल मार्ग, गणेश घाटी, हैरी, निचली पोल, विकाजी मेहता चौक, अंबामाता माताजी मंदिर, नीम का चौक, आमलिया बावजी, थंब चौक होते हुए पुनः दोपहर 2.30 बजे मंदिर स्थल पहुँची। शोभायात्रा में चवर-1 व 2 केशुराम हीरावत, हुक्मीचंद हीरावत द्वारा ढोले गए, रथ में भेट कलश न.- 1 व 2 कन्हैयालाल मंद्रावत, भूरालाल ठाकरोत ने लाभ लिया। शोभायात्रा में प्रसाद वितरित करते हुए चले। शोभायात्रा में बैंड बाजो की मधुर बजते धार्मिक गीतों पर युवक, युवतियां खूब थिरकी, जिससे वातावरण भक्तिमय मना हुआ था। शोभायात्रा में सभी भक्तगण पारंपरिक वेशभूषा धोती, कुर्ता एवं लाल पाग में शामिल हुए, वही लाल चूंदड़ में सजीधजी शामिल हुई।
शोभायात्रा में गांव के अनेक स्थानों पर ड्रोन से पुष्प वर्षा कर की गई, पूरा मार्ग अबीर, गुलाल के साथ केसरिया रंग में रंगा रहा। बैंड बाजे व श्रद्धालुओं द्वारा लगाए जा रहे भेरुजी, माताजी, जय श्रीराम के गगनभेदी जयघोष से वातावरण गूंजायमान हो उठा। शोभायात्रा के मंदिर पहुँचने पर आरती होने के बाद महाप्रसाद का आयोजन शुरू हुआ, जो देर रात तक चला। महाप्रसादी में 31 क्विंटल आम रस का भोग धराया गया।

आयोजन में जनप्रतिनिधि हुए शामिल

इस आयोजन में मंगलवार को वल्लभनगर विधायक प्रीती शक्तावत, आरएलपी प्रदेश महामंत्री उदयलाल डांगी, राणा प्रताप संस्थान के डायरेक्टर गणपत लाल मेनारिया, भाजपा नेता महावीर वया, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रप्रकाश मेनारिया, भाजपा वल्लभनगर प्रभारी हिम्मत सिंह झाला, प्रधान देवीलाल नंगारची सहित अन्य शामिल हुए।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!