मावली राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की जनसभा में कई संगठनों ने ज्ञापन सौंपे
मावली,ओमप्रकाश सोनी । मंगलवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंहगाई राहत केम्प का अवलोकन कर जनसभा को सम्बोधित किया उसमे कई संगठनों ने अपनी-अपनी समस्याओं के ज्ञापन सोपे उसमे
व्यापार मण्डल मावली , श्री राष्ट्रीय करणी सेना,समग्र शिक्षा कार्मिक संघ ,आंगनबाड़ी कर्मचारि संघ,राजस्थान शिक्षक संघ अम्बेडकर सहित कई ने ज्ञापन सौपे।
मावली व्यापार मण्डल की मांगे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में रिक्त पदों,हॉस्पिटल में स्टाफ की कमी को पूरा करने,मावली नए कोर्ट परिसर की जमीन को लेकर, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को सैटेलाईट करने की मांग थी।
जिसमे व्यापार मंडल के अध्यक्ष निर्मल कुमार लोढा ,
महामंत्री महेंद्र बोकाड़िया सुंदर लाल चौधरी ,
उपाध्यक्ष विकास खत्री
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सम्पत सामोता दीपक बड़गुज्जर,करणी सेना के जिला प्रभारी अर्जुन सिंह, आंगनबाड़ी के अध्यक्ष रेखा गुर्जर, आदि उपस्थित रहे।
