प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल नाथद्वारा में
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कल बुधवार सुबह 11बजे नाथद्वारा भगवान श्रीनाथजी के दर्शन बाद मंदिर गोस्वामी विशाल बावा साहब द्वारा उपरडा,रजाई ओडा,प्रसाद प्रदान कर मंदिर की धार्मिक परम्परानुसार स्वागत किया जायेगा।नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बनने के बाद कल बुधवार को पहली दफे प्रभु श्रीनाथजी के दर्शन करने नाथद्वारा आरहे हैप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल 10मई को नाथद्वारा दामोदर स्टेडियम में केन्द्र सरकार की योजना द्वारा नाथद्वारा मे भगवान श्रीनाथजी के चित्रो-लालीओ को लेकर बन रहे नाथद्वारा इंटरपिटीशन सेन्टर का लोकार्पण, मावली-मारवाड़ जंक्शन तक मीटर गेज रेललाइन को ब्रोडगेज लाइन बनाने के प्रथम फेज मे 96 किलोमीटर लम्बे मावली से देवगढ़ तक का लोकार्पण,करीब 858करोड़ रुपये की लागत के उबली-ओढन-चारभूजा तक नेशनल हाईवे के लोकार्पण, तक हाइवे के साथ राजस्थान में केन्द्र सरकार की 9हजार करोड़ रुपए लागत से विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण भी करने के संकेत हैं
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बुधवार 10मई नाथद्वारा प्रभु श्रीनाथजी दर्शन प्रवास -लोकार्पण कार्यक्रम के मद्देनजर केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी, मनसुख माडलिया के भी नाथद्वारा आने के संकेत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी प्रदेश भाजपा संगठन द्वारा आयोजित नाथद्वारा मे दामोदरदास स्टेडियम मे सभा को भी संबोधित करेंगे।बीते हफ्ते से भाजपा संगठन नेताओं-कार्यकर्ताओं ने इस बाबत खासी तैयारी की है
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नाथद्वारा ओर उदयपुर हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा राजस्थान आगमन शिष्टाचार स्वागत करेगे।, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सी.पी.जोशी उदयपुर हवाई अड्डे ओर माउंट आबू मे प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करने के संकेत मिले हैं। भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्र शेखर,प्रदेश महासचिव सुशील कटारा, राजसंमद भाजपा सांसद दिव्या कुमारी,उदयपुर भाजपा सांसद अर्जुन लाल मीणा, राजसंमद भाजपा विधायक दीप्ति माहेश्वरी, भाजपा जिला प्रभारी वीरेंद्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष मानसिंह,राजसंमद भाजपा जिला उपाध्यक्ष अशोक रांका नाथद्वारा मे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का स्वागत करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का माउंट आबू मे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सी.पी.जोशी,प्रदेश उपाध्यक्ष प्रसन्न मेहता, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी मे स्वागत करेंगे
