भींडर हॉस्पिटल में हुआ कई वर्षों बाद बच्चेदानी का सफल ऑपरेशन, हर माह हो रहे है सफल सीजेरियन ऑपेरशन
भींडर । नगर के गुलाब सिंह शक्तावत सामान्य चिकित्सालय में कई वर्षों बाद 2 मरीजों की बच्चेदानीयो का सफल ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के बाद मरीज बिल्कुल स्वस्थ है। इस जटिल ऑपरेशन को करने वाले स्त्री प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ कमलेन्द्र सिंह रावत ने बताया कि परणा(कानोड़) निवासी महिला को 4-5 वर्षों से अनियमित रक्त स्त्राव, पेट दर्द, सफेद पानी की समस्या थी। मरीज के तीन ऑपेरशन पूर्व में हो चुके थे जिससे उसकी तकलीफ काफी बढ़ गयी थी। मरीज की तकलीफ को देखते हुए टीम ने ऑपरेशन के निर्णय लिया गया। कम संसाधन होने के बावजूद मरीज का सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया गया। डॉ रावत ने बताया कि इस तरह के जटिल ऑपरेशन हेतु मरीजों को उदयपुर के चक्कर काटने पड़ते थे लेकिन अब भींडर में भी इस तरह के ऑपेरशन हम कर रहे है। सीजेरियन ऑपेरशन भी हर माह किये जा रहे है। अब तक 50-60 मरीजो के सफल सीजेरियन ऑपेरशन किये जा चुके है। इसके अलावा निःसन्तानता हेतु निःशुल्क परामर्श सेवा भी उपलब्ध है और हम दवाइयों से इसका इलाज कर रहे है ताकि मरीजो को आईवीएफ का सहारा न लेना पड़े। इस दौरान उनकी टीम में नर्सिंग ऑफिसर विराट चौबीसा, प्रकाश मेघवाल आदि ने सहयोग किया।
