एक शाम भारत माता के नाम भजन संध्या हुई संपन्न

भींडर । उपखंड मुख्यालय के निकटवर्ती राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बाँसड़ा गांव में समस्त हिंदू समाज की और से एक शाम भारत माता के नाम भजन संध्या कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में संतों महंतों , सैनिकों परिवार तथा वल्लभनगर विधायक प्रीति गजेंद्र सिंह शक्तावत शक्तावत द्वारा भारत माता छाया चित्र को दीप जलाकर पुष्प अर्पण कार्यक्रम के शुभारंभ किया गया कलाकार प्रकाश माली द्वारा सर्वप्रथम गणपति वंदना से भजनों की शुरुआत की उसके बाद देर रात्रि तक देश भक्ति से ओत प्रोत गीतों के साथ भजनों की शानदार प्रस्तुतियां दी गईं । इस युवा साथियों ने पुरे गांव को भगवा मय बनाते हुए लोगों में जोश भर दिया है एक के बाद एक देश भक्ति भजनों की प्रस्तुतियां दी जिसे सोता मंत्रमुग्ध हो गए। कार्यक्रम के बीच संतों महंतों एवं सैनिकों का सम्मान किया गया तथा शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए उनके परिवारों का सम्मान किया गया राजनीतिक एवं सामाजिक लोग उपस्थित रहें । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अनंता राम महाराज बड़ी सादड़ी दत्तगिरी महाराज राम दाता धूनी परम गोपाल गिरी महाराज खेमली आश्रम राजपुरी महाराज कबूतर वाले बाबा और शहीद मेजर मुस्तफा का परिवार भी उपस्थित थे ।
एव इस कार्यक्रम में मेवाड़ क्षेत्र के संतो का सानिध्य प्राप्त हुआ वही सुंदरपुरा ,बरोड़ीया ,वरणी,हिता खीमावतो का खेड़ा, भचेडी, खेड़िया उमेदपुरा, भीम का खेड़ा सहित विभिन्न स्थानों सैनिक परिवार उपस्थित रहे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!