भींडर पंचायत समिती की साधारण सभा का बहिष्कार
भींडर, कन्हैयालाल मेनारिया । आज दिनांक 8 मई को सरकार द्वारा साधारण सभा आयोजित की गई जिसका 9 सूत्री मांगों के माने जाने तक सभी भींडर पंचायत समिति सदस्यगण संघ द्वारा साधारण सभाओं सहित समस्त सरकारी सभाओ का निरंतर बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया, आज होने वाली जनरल हाउस में सभी पंचायत समिति सदस्य अनुपस्थित रहे । यह जानकारी भींडर पंचायत समिति सदस्य भरतकुमार व्यास बांसड़ा ने दी ।
