प्रशासन गांव के संग अभियान एवं महंगाई राहत शिविर का आयोजन
भिंडर,कन्हैयालाल मेनारिया । तहसील के ग्राम पंचायत बांसड़ा में प्रशासन गांव के संग अभियान एवं महंगाई राहत शिविर का आयोजन उपखंड अधिकारी भिंडर मोनिका जाखड़ की अध्यक्षता में संपन्न हुआ! विधायक प्रीति गजेंद्र सिंह शक्तावत ने शिविर का अवलोकन किया तथा राज्य सरकार पर संचालित योजनाओं की लोगों को जानकारी दी एवं पंजीयन हो चुके लाभार्थियों को गारंटी कार्ड वितरण किये! शिविर में आम जनों को राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ दिया गया जिसमें अन्नपूर्णा योजना में 351, चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 369 मुख्यमंत्री फ्री 100 यूनिट बिजली में 339 मुख्यमंत्री 2000 यूनिट बिजली में 74,मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर योजना में 758 , मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना में 291, सामाजिक पेंशन योजना में200, रोजगार गारंटी योजना में 129 लाभार्थियों को लाभ दिया गया। इस दौरान भिंडर तहसीलदार सुनीता सांखला ,विकास अधिकारी पंचायत समिति भींडर विशाल सीपा, पंचायत समिति सदस्य चंद्र प्रकाश मेनारिया के साथ कई विभागों के कर्मचारी अधिकारी मौजूद रहे!
