अनुष्का एकेडमी की नई शाखा का उद्घाटन

रिपोर्ट करण सिंह सिसोदिया

अनुष्का एकेडमी की नई शाखा का उद्घाटन डूंगरपुर शहर के मध्य माथुगामड़ा रोड, टेंपो स्टैंड के पास गत दिवस हुआ। मुख्य अतिथि श्री गौड़ नवयुवक सेवा संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र उपाध्याय, वरिष्ठ सदस्य नन्दलाल जोशी, कोषाध्यक्ष हरीश गामोट, व्यवस्थापक रुद्रेश भट्ट एवं लाल बहादुर गौड़ थे। ग्रुप के संस्थापक डॉ. एसएस सुराणा ने फीता काटकर उद्घाटन किया। राजीव सुराणा ने बताया कि यहां सभी छात्रों को उच्च गुणवत्तायुक्त शिक्षण दिया जाएगा। कार्यक्रम में भूपेश परमार, प्रणय जैन, जितेंद्र मेनारिया, शैलेन्द्र चारण आदि विषय विद्वानों ने विचार रखें। इस दौरान संस्थान अध्यक्ष कमला सुराणा, सहित राहुल लोढ़ा, राहुल सुराणा, हेमन्त बाबेल, रविन्द्र सैनी, प्रतिभा शर्मा, रेखा मीणा, जिम्मी रोत, मीनल शर्मा, धनवंती सौलंकी, गिरजा सालवी, प्रेम पटेल आदि स्टॉफ साथी उपस्थित रहें । संचालन ज्योति जैन ने किया। आभार रंजना सुराणा ने ज्ञापित किया ।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!