इंटिग्रेटेड योग शिविर
उदयपुर,विनोद कुमार रैगर । आधुनिक भारत के राष्ट्रनायक परम श्रद्धेय गुरुवर युग योगर्षि स्वामी रामदेव महाराज के रोगमुक्त व योगयुक्त भारत बनाने की प्रेरणा से महिला पतंजलि योगसमिति, उदयपुर और निरामयम हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर के संयुक्त तत्वावधान में इंटिग्रेटेड योग शिविर का आयोजन जगन्नाथ मन्दीर परिसर, हिरण मगरी, सेक्टर-7 में हुआ संगठन के मीडिया प्रभारी विनोद कुमार रेगर ने बताया कि शिविर में महिला पतंजलि योग समिति की जिला प्रभारी योगाचार्य अनीता पालीवाल ने उदयपुर के सभी साधकों को आगामी पूज्य स्वामी रामदेव महाराज के त्रि दिवसीय शिविर 27 मई से 29 मई तक भीलवाड़ा में आयोजित होने वाले योग शिविर में आमंत्रित किया। वरिष्ठ योग शिक्षक श्याम मठपाल ने इंटीग्रेटेड योगासन करवाएं। इस अवसर पर साधकों को इंटिग्रेटेड योग के साथ अंर्तराष्ट्रीय योग प्रोटोकोल का अभ्यास भी युवा योग शिक्षक विनोद कुमार रेगर, गिरिराज पालीवाल एवं नरेश चन्द्र पालीवाल ने कराया। नियमित योग शिक्षक श्याम मठपाल एवं सभी महिला योग शिक्षिकाओं का अंगवस्त्र एवं पतंजलि साहित्य भेंट कर आचार्य अनीता पालीवाल ने सम्मान किया।
