मावली की सभी मांगो पर घोषणा की मुख्यमंत्री ने

मावली,ओमप्रकाश सोनी । कस्बे में मंगलवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महंगाई राहत केम्प के शिविर का अवलोकन किया।
उसके बाद में सभा का आयोजन हुआ जिसमे सर्व प्रथम मावली प्रधान पुष्कर लाल द डाँगी ने मावली क्षेत्र की कुछ मांगो से अवगत कराया। उसके बाद में गोविन्द सिह डोटासरा ने सम्बोधित किया।उन्होंने सरकार द्वारा जारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।और कहा कि अबकी बार भी कांग्रेस सरकार ही लानी है।उन्होंने ने कहा कि मुख्यमंत्री ऐसा होना चाहिये कि जो सभी की सुने ।उसके बाद अशोक गहलोत ने सभा को सम्बोधित किया और कहा कि हमने जितना जनता को फायदा दिया उतना किसी भी सरकार ने नही दिया। गहलोत ने कहा कि मावली आना भली कम हो पर मावली से मेरा खूब स्नेह है।उसके बाद में जो मावली विधानसभा की मांगे थी उन सभी को करने की घोषणा कर दी जिसमे मावली व्यापार मंडल की मांग सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को सेटेलाइट, इटाली, घासा के अस्पताल को क्रमोन्नत, बागोलिया बांध में नहर से पानी लाने ,मावली को नगर पालिका का बनाने की घोषणा की जिससे ग्रामीण खुश हो गए।
मंच पर मुख्यमंत्री से पुष्कर लाल डाँगी,जगदीश राज श्री माली कान में बाते करते रहे।
कार्यक्रम में प्रशासन ने अंदर जाने से मना करने पर कुछ कार्यकता नाराज दिखे।
कार्यक्रम में कांग्रेस के मावली ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र कुमार गोखरू, जीत सिह चुण्डावत, नरेन्द्र चण्डालिया, लव पुरोहित, निरंजन चौधरी,मावली सरपंच भूपेंद्र सिंह गुर्जर, दिनेश गुर्जर, मनीष विजयवर्गीय, अकरम,मांगीलाल टेलर,हीरालाल खटीक,कमलेश पगारिया, अशोक वैष्णव सहित सेकडो की सख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!