प्रशासन गाँवो के संग में सवेंदनशीलता का उदाहरण पेश किया

मावली,ओमप्रकाश सोनी । तहसील में प्रशासन गाँवो के संग केम्प ग्राम पंचायत जेवाणा में आम जनों से चर्चा के दौरान उपखण्ड अधिकारी श्री कांत व्यास के ध्यान में आया कि गाँव के उदयलाल भील का स्वर्गवास हो चुका ओर उसकी पत्नी भी दो बच्चो को छोड़कर नाते चली गई। उन दोनों बच्चे माधव एवं ममता की देखभाल दादाजी द्वारा की जा रही हैं।
जो आदिवासी व गरीब हालत में तो उपखण्ड अधिकारी ने तुरंत ही शिविर में उपस्थित अधिकारियों की मीटिंग लेकर पालनहार बनवा कर परिवार को लाभान्वित करने के निर्देश दिए।
इस पर मात्र 2 घण्टे में ही परिवार को पालनहार का पी पी ओ जारी करवा दिया।
जिस पर ग्रामीणों ने शिविर की तारीफ कर प्रशासन का आभार व्यक्त किया।इसमें विशेष योगदान विकास अधिकारी जितेन्द्र सिंह चुण्डावत, तहसीलदार पर्वत सिह,नायब तहसीलदार सम्पत सिह भाटी,सरपंच सहित कई जन प्रतिनिधि मौजूद थे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!