वार्षिकोत्सव मनाया गया
मावली,ओमप्रकाश सोनी । तहसील के थामला गांव में शनिवार को द सेंट्रल ब्रेन अकैडमी स्कूल में वार्षिकोत्सव “उडान 2023” मनाया गया l जिसमे मुख्य अतिथि विधायक धर्मनारायण जोशी , सरपंच प्रताप सिंह , विशिष्ठ अतिथि पूर्व जिलाशिक्षा अधिकारी धर्मचंद जैन, पंकज राठी , धर्मेश पालीवाल, अर्जुन लाल पालीवाल पलाना, दाताराम सिसोदिया , देवेन्द्र पालीवाल , विजेश पालीवाल , हरीश माली, हीरालाल , जितेंद्र पुरोहित ,श्री मति जयश्री पालीवाल सहित गाँव के गणमान्य एवं अभिभावक उपस्थित रहेl कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के निदेशक ईश्वर पालीवाल एवं भाग्यश्री पालीवाल ने सभी का स्वागत किया
कार्यक्रम मे बालक बालिकाओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक, देशभक्ति, एवं साइबर सुरक्षा सम्बन्धित अनेक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये।
