भीण्डर में कल भारत विकास परिषद का शपथग्रहण समारोह

राजस्थान के दक्षित प्रांत की नवीन कार्यकारिणी का होगा शपथ ग्रहण

भीण्डर। भारत विकास परिषद का राजस्थान दक्षिण प्रांत के नवीन कार्यकारिणी का दायित्व ग्रहण समारोह एवं प्रांतीय बैठक भींडर में 7 मई रविवार को आयोजित की जायेगी। भारत विकास परिषद शाखा भींडर द्वारा भैरव राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भींडर सभागार में राजस्थान दक्षिण प्रान्त के नवीन कार्यकारिणी एवं भींडर शाखा के नवीन कार्यकारिणी का दायित्व ग्रहण समारोह रविवार प्रातः 9.30 बजे से आयोजित किया जायेगा। भींडर शाखा के सचिव कृष्ण गोपाल मूंदड़ा ने बताया की आयोजन के तैयारी के लिए बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता नाथू लाल दक ने की। समारोह की तैयारी में कार्यक्रम संयोजक इन्द्र लाल फान्दोत, सह संयोजक राज मल सुरावत, भूपेन्द्र सिंह चौहान एवं सहयोगी मीठा लाल फान्दोत, भगवती लाल पंड्या,श्याम लाल चौबीसा, मधुसूदन चौबीसा, किशन लाल यादव आदि को जिम्मेदारियां सौंपी।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!