2100 कलश की कलश यात्रा में 5 हजार से अधिक समाज जन ने लिया भाग
आसपुर के करकौली मे सामूहिक गंगोध्यापन कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब जिले के बुनकर समाज में सामूहिक गंगोध्यापन कलश यात्रा शनिवार को आसपुर पंचायत समिति के करकोली गांव में आयोजित की गई। बुनकर समाज के अध्यक्ष कचरू लाल बुनकर ने बताया कि कलश यात्रा को लेकर करकोली गांव में धर्मावलंबी नागरिकों का जन सैलाब उमड़ा,कलश यात्रा में बुनकर समाज के लोहारिया चोखले से मणिलाल पालोदा वेलजी महाराज चावंड चोखले से बलराम खमेरा मांगीलाल खमेरा नाथूलाल खमेरा,कन्हैया लाल कड़ोती छप्पन चोखले से रामजी चावण्ड खेमराज सेमारी अमृतलाल सेमारी लालाराम सेमारी मोहन सेमारी गमीरा डाल हीरा इटाली खेड़ा केवलजी जेताना शंकरलाल झल्लारा मेवल चोखले से शंकर लाल जावड़ रूपलाल बबोडा लिंबा राम भंवर लाल,गढ़ी परतापपुर चोखले से देवीलाल,हकरजी धरियावाद चोखले से भगीरथ बंशीलाल, नो चोखला पूंजा बड़ौदा,कचरू पाड़वा, मानजी साबला,शंकर लीलवासा,धूलचंद रायकी शंकरलाल ईड्रोडा सहित बुनकर समाज के नागरिक मौजूद रहे। कलशयात्रा में डूंगरपुर बांसवाड़ा उदयपुर के वागड़ मैवल,छप्पन साठ चोखलो के बुनकर समाज की महिला व बालिकाओं ने कलश यात्रा में शामिल हुई।आयोजन में पहले दिन शुक्रवार को मेहमान स्वागत,सत्संग भजन संध्या वही दूसरे दिन कलश यात्रा का आयोजन किया इसके बाद महाप्रसाद का आयोजन भी किया गया जिसमे बड़ी संख्या में समाज के लोगो ने प्रसाद किया गया।
रिपोर्टर जितेंद्र पंचोली
