सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ

मावली,ओमप्रकाश सोनी । कस्बे के ए डिवाइन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 12 वर्ष पूर्ण होने पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में निर्देशिका व संचालिका श्रीमती आशा मेहता व स्कूल कार्यकारिणी के सदस्य उमेश मेहता उपस्थित थे । बच्चों ने एक से बढ़ कर एक प्रस्तुतियां दी। डायरेक्टर ने स्कूल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर समस्त अध्यापक व बच्चों को शुभकामनाएं दी व धन्यवाद दिया। उनके विश्वास व शिक्षको की मेहनत से ही आज विद्यालय जो छोटे से पौधे के रूप में शुरू हुआ था आज एक वृक्ष बन सका । सभी अभिभावक का आभार जताया । स्कूल की निर्देशिका व संचालिका आशा मेहता ने विद्यालय के शुरुआत से लेकर आज तक के सफर के बारे में बताया ।कार्यक्रम के दौरान सभी शिक्षकों व बच्चों ने अपने ए डिवाइन पब्लिक स्कूल के आज तक के अनुभव को भी साझा किया । कार्यक्रम का संचालन बच्चों के द्वारा किया गया । कार्यक्रम में बादल शर्मा सहित स्कूल स्टाफ मौजूद रहे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!