शिक्षकों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

मावली,ओमप्रकाश सोनी । राजस्थान शिक्षक एवं पंचायती राज कर्मचारी की तरफ से मावली उपखण्ड कार्यालय पर ज्ञापन सौंपा जिसमे बताया की टीएसपी एवं प्रतिबंधित जिलों में कार्यरत शिक्षको को उनके ग्रह जिलों में समायोजन एवं सभी तृतीय श्रेणी शिक्षको प्रबोधकों व शारिरिक शिक्षको के स्थानांतरण शुरू करने की मांग की। स्थानंतरण जल्द प्रारम्भ करने की मांग को लेकर संघ के राज्यव्यापी आन्दोलन के प्रथम चरण में गुरुवार को ज्ञापन सौंपा।
जिसमे जिला उपाध्यक्ष विनोद प्रकाश भारती, ब्लॉक महामंत्री पवन कुमार खटीक, पंकज शर्मा, राजेंद्र महिया, वर्षा खत्री, भूपेंद्र सैनी ,जगदीश जाट, चंद्रभान शर्मा ,रविंद्र शर्मा ,विकास जाट ,गोरधन बेरवा ,जगदीश जाट, महावीर मेघवाल ,डा .ओम प्रकाश किराड ,गोविंद खंडेलवाल आदि उपस्थित थे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!