ब्लॉक शिक्षा परिसर में परिण्डे बांधे

मावली,ओमप्रकाश सोनी । कस्बे में गुरुवार को स्थानीय ब्लॉक कार्यालय समग्र शिक्षा-मावली परिसर में पक्षियों के पानी हेतु मिट्टी से निर्मित परिण्डे बांध कर पानी से भरा गया।
स्थानीय ब्लॉक कार्यालय में सेवारत भामाशाह संदर्भ शिक्षक (संदर्भ व्यक्ति) पंकज कुमार द्वारा आमलिया बाग से मिट्टी से निर्मित परिण्डे क्रय कर कार्यालय में उपलब्ध कराये गये।
आज सीबीईओ कार्यालय स्टाफ द्वारा कार्यालय परिसर के पेड़ो की छांया में पेड़ों की शाखाओं पर परिण्डे बांधे गए।
जिसमें एसीबीईओ प्रथम प्रकाश चंद्र चौधरी, संदर्भ व्यक्ति सोहन लाल बुनकर, चुन्नी लाल अहीर , सहायक लेखाधिकारी आशीष कुमावत, कनिष्ठ लिपिक पवन कुमार नागौरी, कम्प्यूटर अॉपरेटर भगवत प्रसाद बुनकर, महेन्द्र सिंह, स्वाति आमेटा, सहायक कर्मचारी रमेश बड़गुर्जर,सरसी बाई आदि उपस्थित रहे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!