राजस्थानी महासंग्राम नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन 5 मई को
उदयपुर,गजेन्द्र लोहार । जिले के मावली पंचायत समिति के ईन्टाली ग्राम पंचायत के फास्टर संस्थान एवं नेशनल यूथ पार्लियामेंट ऑफ द भारत के संयुक्त तत्वधान में एक दिवसीय नेशनल राजस्थानी नृत्य महासंग्राम का आयोजन डिजिटल माध्यम से 5 मई को आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम कोऑर्डिनेटर ललित नारायण आमेटा के अनुसार राजस्थानी संस्कृति संरक्षण के लिए पौराणिक राजस्थानी संस्कृति संरक्षण हेतु ऑनलाइन घर बैठे प्रतिभागी द्वारा राजस्थानी वेशभूषा में 2 से 3 मिनट का नृत्य का वीडियो राजस्थानी संस्कृति ग्रुप में शेयर किया जाएगा। कार्यक्रम डिजिटल माध्यम के संयोजक डॉ ओमप्रकाश किराड़ के राजस्थानी संस्कृति संरक्षण में श्रेष्ठ प्रतिभागी को राजस्थानी संस्कृति संरक्षण ब्रांड एंबेसडर से अलंकृत कर सम्मानित किया जाएगा।
