सेमारी उपखंड के सुरखण्ड खेड़ा में हुआ प्रशासन गांवों के संग शिविर एवं महँगाई राहत शिविर का आयोजन

सेमारी,विनोद कुमार रैगर । प्रशासन गांवों के संग एवं महँगाई राहत शिविर 2023 का आयोजन पंचायत समिति सेमारी की ग्राम पंचायत सुरखण्ड खेड़ा में आयोजित किया गया।कैंप में सरकार द्वारा चलायी जा रही महँगाई राहत कैंप की योजनाओं में कुल 430 परिवारों का रजिस्ट्रेशन कर हाथोहाथ कांग्रेस स्टेरिंग कमेटी सदस्य,पूर्व सांसद रघुवीर सिंह मीणा के मुख्य आतिथ्य एवं सेमारी उप प्रधान लाल सिंह मीणा की अध्यक्षता व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गणेश लाल चौधरी,जिपस केशव लाल कटारा, सराड़ा उप सरपंच नावेद मिर्ज़ा,सेवादल अध्यक्ष सुभाष चोबिसा,मोड़ीलाल सेम्बारा,मण्डल अध्यक्ष उमेश कलाल,स्थानीय उप सरपंच धूलिराम पटेल,पूर्व उप सरपंच प्रेमचंद पटेल,मोहनलाल जैन,भेरूलाल चोबिसा,जगदीश मीणा के विशिष्ट आतिथ्य में मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड वितरित किए गए,पूर्व सांसद रघुवीर सिंह मीणा द्वारा शिविर में बताया गया कि मुख्यमंत्री महोदय द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में गरीबों को महँगाई से राहत देने के लिए यह अभियान चलाया जाकर लोगो को गारंटी दी जा रही है की आपको इन योजनाओवके माध्यम से महंगाई से राहत दी जा रही है यह पूरे देश में एक अनोखी एवं अनूठी योजना है यह पूरे देश में पहला ऐसा राज्य है जहाँ इस तरह अभियान चलाकर लोगो को योजनाओं के माध्यम से महँगाई से राहत दी जा रही है। कैंप में सेमारी तहसीलदार पीरुलाल जीनगर,विकास अधिकारी नाथुलाल मीणा,नायब तहसीलदार डूंगरलाल प्रजापत,एसीबीओ कालूलाल अहारी सहित सभी विभागों अधिकारी एवं कर्मचारी गण व ग्रामवासी गण उपस्थित रहे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!